फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Exit Poll 2024 UP Lok Sabha Election Exit Poll Results NDA vs India Alliance Winning Prediction News

UP Exit Poll Results: 11 एग्जिट पोल्स में NDA को 65 से ज्यादा सीटें, INDIA को अधिकतम 14 सीट मिलने का अनुमान

Sun, 02 Jun 2024 12:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jun 2024 12:46 AM IST
सार

UP Exit Poll 2024: 11 एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को बढ़त के संकेत हैं। वहीं सबसे ज्यादा बसपा को झटका है। एक एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बसपा के झोली में एक भी सीट न जाने का अनुमान है। जबकि इंडिया के खाते में अधिकतम 14 सीटें जा सकती हैं।

विज्ञापन
UP Exit Poll 2024 UP Lok Sabha Election Exit Poll Results NDA vs India Alliance Winning Prediction News
उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 2019 के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के 11 एग्जिट पोल्स में से अधिकांश पोल्स में एनडीए को प्रदेश की 80 सीटों में से 65 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेत हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 14 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। वहीं अगर न्यूज नेशन के एग्जिट पोल को छोड़ दें तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन


TV 9 Polstrat Exit Poll: एनडीए को 66 सीट और इंडिया गठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 66 सीटें मिल सकती हैं और इंडिया गठबंधन के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान है। 

Trending Videos

Times Now ETG Exit Poll: एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान
टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती हैं। यहां भी बसपा की झोली में एक भी सीट नहीं जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

India Today Axis My India Exit Poll: NDA को 62-72 सीटें और इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 62-72 सीटें मिल सकती हैं, इंडिया गठबंधन को 8 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा की झोली में एक भी सीट नहीं जाने के अनुमान है।

ABP CVoter Exit Poll: एनडीए को 62-66 सीटें मिलने का अनुमान
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं, इंडिया गठबंधन को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा का खाता खुलते नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

India TV CNX Exit Poll: एनडीए को 70-74 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को यूपी में 80 में से 70-74 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 10-06 सीट मिल सकती हैं। जबकि बसपा का इस अनुमान में भी खाता खुलते नहीं दिख रहा है।

News 24 Todays Chanakya Exit Poll: एनडीए को 68 सीटें मिलने का अनुमान
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 80 सीटों में से 68 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन 12 सीटें अपने नाम कर सकता है। जबकि बसपा के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं। 

Lok Sabha Chunav Exit Poll: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में NDA को 67 और INDIA को 10 सीटें

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 10 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। 

Jan Ki Baat Exit Poll: जन की बात के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 68 से 74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन 12 से 6 सीट अपने नाम कर सकता है। यहां भी बसपा के खाते में कोई भी सीट न जाने का दावा किया गया है।

BJP vs Congress: इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 11 और NDA को 60 सीट
इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उसके खाते में एक भी सीट न जाने का दावा किया है।

NDA vs India Alliance Winning Prediction: रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को 69 सीटें
रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए 69 सीटें जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें अपने नाम कर सकता है।  
 

UP Lok Sabha Election 2024: रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 69-74 सीटों का अनुमान
रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 69-74 सीटेम और इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीएसपी की झोली खाली रहने का दावा किया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलीं- 
कांग्रेस-1
भाजपा -62 
सपा- 5
बसपा- 10
अपना दल (एस)- 2

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग पूछते हैं कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed