फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022: Yogi adityanath cabinet expansion could be on first week of september 2022

मिशन उत्तर प्रदेश: महज 'इतने शुभ दिन' बाकी हैं मंत्रिमंडल विस्तार के लिए, हुआ तो ठीक नहीं तो ऐसे ही होगा चुनाव

Sat, 28 Aug 2021 01:59 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:59 PM IST
सार

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए वैसे तो 24 और 27 अगस्त तारीखों पर चर्चा हुई थी। चूंकि इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। जिसके चलते 24 तारीख तो निकल गई। फिर 27 तारीख आई। चूंकि इस तारीख से देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं इसलिए उनके दौरे तक फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नजर नहीं आती...

विज्ञापन
up election 2022: Yogi adityanath cabinet expansion could be on first week of september 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 'तारीखों और पक्षों' में फंसने लगा है। केंद्रीय नेतृत्व का दबाव उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर लगातार बना हुआ है, लेकिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे मंत्रिमंडल विस्तार में देरी होती जा रही है। फिलहाल अब उत्तर प्रदेश के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए महज '22 दिन शुभ' बचे हैं। अगर इन 22 दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होता है तो विस्तार मुश्किल होगा और भाजपा इन्हीं मंत्रियों और नेताओं के रिपोर्ट कार्ड के सहारे चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि भाजपा के आलाकमान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अगले 10 दिन में उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।

विज्ञापन


भाजपा से जुड़े केंद्रीय नेताओं का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए वैसे तो 24 और 27 अगस्त तारीखों पर चर्चा हुई थी। चूंकि इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। जिसके चलते 24 तारीख तो निकल गई। फिर 27 तारीख आई। चूंकि इस तारीख से देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं इसलिए उनके दौरे तक फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नजर नहीं आती। इसी दौरान कृष्ण जन्माष्टमी भी है। इसलिए अगले तीन से चार दिन इसमें भी निकल जाने हैं। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े पार्टी के अहम सदस्यों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच में किया जाना है।

विज्ञापन

हालांकि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुरुआत से ही दो मत बने हुए हैं। एक प्रभावशाली ग्रुप का कहना है कि चुनाव से चंद महीने पहले होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार का लाभ कम नुकसान ज्यादा हो सकता है। इसलिए मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ अहम प्रभावशाली व्यक्तियों का भी यही मानना है। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह लोग खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। वहीं भाजपा और संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है। जिसमें अब कोई भी फेरबदल नहीं होने की गुंजाइश है। इस टीम से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि अनुमान पूरा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की यूपी सरकार के पास अब महज 22 दिन ही शुभ दिन के तौर पर बचे हुए हैं। यूपी भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि 22 दिनों के बाद पितृपक्ष शुरू हो जाएंगे। और पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की पूरी कोशिश रहती है। इसलिए अगर मंत्रिमंडल विस्तार होना होगा तो 19 सितंबर से पहले हर हाल में हो जाएगा। उनका कहना है अगर 19 सितंबर तक विस्तार नहीं होता है तो आने वाले विधानसभा के चुनावों में वर्तमान कैबिनेट के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उत्तर प्रदेश की सरकार आने वाले विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतरेगी। यानी कि मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed