फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi

यूपी चुनाव का डिजिटल रंग: सीएम योगी, अखिलेश, मायावती से लेकर प्रियंका तक, 51 दिन में किसने कितने ट्वीट किए? आंकड़े हैरान करने वाले

Tue, 01 Mar 2022 10:34 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 01 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। अब दो चरणों का चुनाव बाकी है। चुनावी तिथियों के एलान के बाद लंबे समय तक चुनाव आयोग ने रैलियों और सभाओं पर रोक लगा रखी थी। इसके चलते राजनीतिक दलों का पूरा फोकस सोशल मीडिया पर था। 
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार का चुनाव मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव  या बसपा प्रमुख मायावती। सभी ने पूरे दमखम के साथ सोशल मीडिया को अपने प्रचार के लिए पूरे दमखम से इस्तेमाल किया है। किसी ने कम और किसी ने ज्यादा, लेकिन सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। आठ जनवरी को चुनाव तिथियों के एलान से लेकर 28 फरवरी तक का हमने ट्वीट एनालिसिस किया। 
विज्ञापन


इसके लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विवर हैंडल को खंगाला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...  
विज्ञापन

 

योगी आदित्यनाथ : 51 दिन में किए 1800 ट्वीट 

UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव तारीखों के एलान के बाद से लेकर अब तक योगी आदित्यनाथ ने 1800 ट्वीट किए हैं। इनमें उन ट्वीट को शामिल नहीं किया गया है, जिसे सीएम योगी ने रीट्वीट किया है। योगी ने सितंबर 2015 को ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उनके अकाउंट से 16.4 हजार ट्वीट किए जा चुके हैं। सीएम योगी के 1.79 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स  हैं, जबकि उन्होंने 50 अकाउंट को फॉलो किया है। 51 दिन में उनके 43 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 
 

अखिलेश यादव : 51 दिन में 46 लाख फॉलोअर्स बढ़े, 190 ट्वीट किए

UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi
पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जुलाई 2009 से ट्विटर पर हैं। आठ जनवरी तक उन्होंने 24 लोगों को फॉलो किया था, जबकि 1.53 करोड़ उनके फॉलोअर्स थे। 28 फरवरी तक अखिलेश ने एक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया। ये अकाउंट ऑस्ट्रेलिया की सांसद जोडी मैके का था। इस बीच, सपा मुखिया ने कुल 190 ट्वीट किए हैं। 2009 से लेकर अब तक कुल 5071 ट्वीट किए हैं। 51 दिन में उनके 46 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 
विज्ञापन

मायावती: बसपा प्रमुख ने किए 86 ट्वीट, दो लाख फॉलोअर्स बढ़े

UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रमुख मायावती ने अक्तूबर 2018 में अपना अकाउंट बनाया। तब से लेकर अब तक उनके 25 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं, मायावती ने केवल एक अकाउंट को फॉलो किया है और वह ट्विटर सपोर्ट का है। बसपा प्रमुख के अकाउंट पर आठ जनवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच 28 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 86 ट्वीट किए हैं। पिछले 51 दिन में उनके दो लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 

प्रियंका गांधी : 164 ट्वीट किए, तीन लाख फॉलोअर्स बढ़ गए

UP Election 2022 Most Active Leader on Twitter CM yogi Mayawati Akhilesh and Priyanka Gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फरवरी 2019 में ट्विटर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 1984 ट्विट किए हैं। इनमें से 164 ट्वीट आठ जनवरी से 28 फरवरी के बीच किए गए हैं। प्रियंका ने 191 लोगों को फॉलो किया है। जबकि पिछले 51 दिन के अंदर प्रियंका के तीन लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed