फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: Congress has also started 'Har Gaon Congress Abhiyan' to reach out to every village of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश चुनाव: ...तो क्या इस फॉर्मूले से मिल जाएगी यूपी में कांग्रेस को संजीवनी!

Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है जिस तरीके से कांग्रेस महासचिव ने गांव-गांव में कांग्रेसियों को जोड़ने का अभियान शुरू करने का आह्वान किया है और निश्चित तौर पर एक बड़ा कदम है। हालांकि उक्त कांग्रेसी नेता का कहना है इसकी निगरानी बहुत जरूरी है...

विज्ञापन
UP election 2022: Congress has also started 'Har Gaon Congress Abhiyan' to reach out to every village of Uttar Pradesh
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सत्तारूढ़ राज्य छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों को प्रशिक्षण देने के बाद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक नया टास्क दिया है। इस टास्क से कांग्रेस को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक नए जोश और बड़े नेटवर्क की पार्टी बनकर उभरेगी।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में हिस्सेदारी ले रही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक जिलेवार शुरू हुए इस प्रशिक्षण में प्रियंका गांधी ने देखा कि रूरल इलाके से आने वाले लोगों का जुड़ाव कांग्रेस की ओर बहुत जबरदस्त तरीके से बन रहा है। उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस ने 'हर गांव कांग्रेस अभियान' की शुरुआत भी की है। इसी अभियान के तहत प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों को एक ऐसा लक्ष्य दे दिया, जो उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगले 20 दिनों में प्रदेश की 58 हज़ार ग्राम सभाओं में कांग्रेस ग्राम सभा अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। इसलिए बीस दिनों के भीतर 58 हज़ार ग्राम सभाओं में अध्यक्ष बनाया जाना बहुत बड़ा टास्क नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है जिस तरीके से कांग्रेस महासचिव ने गांव-गांव में कांग्रेसियों को जोड़ने का अभियान शुरू करने का आह्वान किया है और निश्चित तौर पर एक बड़ा कदम है। हालांकि उक्त कांग्रेसी नेता का कहना है इसकी निगरानी बहुत जरूरी है। क्योंकि इतने बड़े अभियान में जरा सी लापरवाही बड़े अभियान की हवा भी निकाल देगी। हालांकि उन्होंने बताया कि उनका जिले से लेकर नगर और ब्लॉक स्तर तक बड़ा नेटवर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती भी है। क्योंकि ग्राम पंचायत के हुए चुनावों के परिणाम में जो प्रदर्शन कांग्रेस का रहा वह बहुत ही निराशाजनक था। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले एसएन शुक्ला कहते हैं कांग्रेस ने 20 दिन में 58 हजार कांग्रेस ग्राम सभा अध्यक्ष बनाने का एलान तो कर दिया लेकिन यह थोड़ा कठिन टास्क दिखता है। उनका कहना है कि कठिन इस मायने में नहीं कि लोग नहीं जुड़ेंगे बल्कि कठिन इस मायने में है कि कांग्रेसी विचारधारा के लोग क्या वास्तव में इससे जुड़ पाएंगे। खासतौर से वह लोग जिन्हें ग्राम सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। क्योंकि इतने बड़े मिशन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कांग्रेसी विचारधारा के लोगों का सामने आना। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है की ग्राम सभा अध्यक्ष के माध्यम से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ सकेंगे।

कांग्रेस ने इस टास्क के अलावा प्रशिक्षण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 700 ट्रेनिंग कैंप लगाए जाने की योजना बनाई है। जिसे पराक्रम महाअभियान का नाम दिया गया है। इस महाअभियान से दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हर गांव कांग्रेस का अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। उनका कहना है इस अभियान से कांग्रेस को एक नई दिशा और मजबूती दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed