फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav took a jibe at the Chief Minister, told in the press conference, is CM Yogi chanting alone?

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की चुटकी ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया क्या अकेले में रट रहे हैं सीएम योगी?

Mon, 03 Jan 2022 08:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी हमले तेज हो गए हैं। अपनी सरकार में बिजली की अच्छी सप्लाई न दे पाने का आरोप झेल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
 

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav took a jibe at the Chief Minister, told in the press conference, is CM Yogi chanting alone?
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात दोहराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, 'देशभर में इस वक्त को-जनरेशन के जरिए बड़े पैमाने पर बिजली बन रही है। लेकिन योगी सरकार ने इसपे कोई ध्यान नहीं दिया। जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मुख्यमंत्री थे तब शुगर मील प्लांट पर को-जनरेशन बिजली उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर निवेश हुआ था। उस वक्त सरप्लस बिजली मिलती थी। लेकिन अब इस सरकार की नाकामी की वजह से को-जनरेशन का काम आगे नहीं बढ़ पाया।'  
विज्ञापन


सीएम योगी की चुटकी ली
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली। बोले, 'हमारे बाबा योगी आदित्यनाथ को ये भी नहीं पता होगा कि उत्तर प्रदेश में कितने ट्रांसमिशन लाइन लगी होंगी? आप बताओ पत्रकार साथियों कभी उनके मुंह से ट्रांसमिशन लाइन सुना? अभी वह अकेले में बैठकर 3*60 सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट रट रहे हैं। अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना और पूछना कि माननीय मुख्यमंत्री जी आप रट पाए कि नहीं। वह तो यह सोच रहे हैं कि 3*60 सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट कब बोला जाए? अभी तो हिम्मत नहीं जुटा पा रहे बोलने की। अब तो आपने सवाल पूछ लिया, इसलिए वह अब कभी नहीं बोलेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब काम हमारा है
बिजली के क्षेत्र में हुए कई कामकाज को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल का बताया। बोले, जितनी भी ट्रांसमिशन लाइन बनी है वह समाजवादी सरकार की देन है। पूरे देश में ट्रांसमिशन लाइन के क्षेत्र में अगर सबसे पहला निवेश आया था तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। हमने बिजली को अंडरग्राउंड किया, फिडर को अलग किया और नए-नए सबस्टेशन बनाए।' 


अखिलेश ने कहा, 'आजमगढ़ में बिजली की तारों को सबसे पहले अंडरग्राउंड किया। उसके बाद मऊ का भी शुरू करवा दिया था। बनारस से पहले सारनाथ का काम शुरू किया था। बनारस के लिए उस वक्त के केंद्रीय बिजली मंत्री ने कहा था कि वह अपने हिसाब से कराना चाहते हैं। तब हमने उन्हें पूरी तरह से छूट दे दी थी। आज बनारस में बिजली के तार अंडरग्राउंड हो रही है तो वह समाजवादी पार्टी की देन है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed