फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 6th Phase Top 10 Poorest Candidates Contesting Election

छठे चरण के 10 सबसे गरीब प्रत्याशी : जेब में 500 रुपये, रहने को घर नहीं, चलने को गाड़ी नहीं, फिर भी चुनावी मैदान में उतरे ये प्रत्याशी, जानिए इनकी संपत्ति

Thu, 03 Mar 2022 07:22 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 03 Mar 2022 07:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के बाद अब सबकी निगाहें छठे और सातवें चरण पर टिक गई है। छठे चरण में आज 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान जारी है। आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में कैद हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Election 2022 6th Phase Top 10 Poorest Candidates Contesting Election
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने धनबल और बाहुबल के सहारे कई नेताओं को चुनाव लड़ते देखा होगा, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जो अभाव में भी छठे चरण में चुनावी ताल ठोक रहे हैं। हम आपको ऐसे ही 10 उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास चुनाव लड़ने के लिए धन और संपत्ति तो नहीं है, लेकिन हौसला जरूर है। 
विज्ञापन


इनमें किसी के पास महज 500 रुपये है, तो किसी के पास 6,600 रुपये। सबसे गरीब प्रत्याशियों के पास रहने को खुद का घर भी नहीं है। जानिए क्या हैं इनके नाम और कहां से लड़ रहे चुनाव? 
विज्ञापन


1. दीपक श्रीवास्तव : गरीब प्रत्याशियों की सूची में पहले नंबर पर महाराजगंज की सिसवा सीट से चुनाव लड़ रहे दीपक श्रीवास्तव आम जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। दीपक महज 500 रुपये के साथ चुनाव के मैदान में हैं। इनके पास न तो खुद का घर है और न ही कोई जमीन। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. शिमोन प्रकाश : बलिया की बेल्थरा रोड सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शिमोन गरीब प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। शिमोन के पास महज 6,600 रुपये की संपत्ति है। शिमोन के नाम न तो घर है और न ही कोई जमीन। 

3. नरसिंह पाल : देवरिया की रुद्रपुर सीट से आम जनता पार्टी के उम्मीदवार नर सिंह पाल के पास 10 हजार रुपये की कुल संपत्ति है। नरसिंह के नाम भी कोई घर या जमीन नहीं है। 

4. फणेंद्र : कुशीनगर की हटा सीट से चुनाव लड़ रहे फणेंद्र के पास भी कुल 10 हजार रुपये की संपत्ति है। फणेंद्र गरीब प्रत्याशियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। 

5. श्रवण कुमार : बस्ती की हर्रैया सीट से चुनावी मैदान में  उतरे श्रवण कुमार पांचवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। श्रवण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हैं। श्रवण के पास कुल 11 हजार रुपये की संपत्ति है। 

6. पूनम रानी : कुशीनगर की खड्डा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम रानी गरीब उम्मीदवारों की सूची में छठे नंबर पर हैं। पूनम के पास कुल 12 हजार रुपये की संपत्ति है। 

7. हृदयराम : बस्ती की कप्तानगंज सीट से प्रत्याशी हृदयराम बहुजन मुक्ति पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। हृदयराम के पास कुल 14 हजार रुपये की संपत्ति है। 

8. मन्नू : बलिया की फेफना सीट से नैतिक पार्टी के प्रत्याशी मन्नू गरीब उम्मीदवारों की सूची में आठवें नंबर पर हैं। मन्नू के पास कुल 14,100 रुपये की संपत्ति है। 

9. विष्णु प्रभाकर मिश्रा : कुशीनगर की तमकुही राज सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रभाकर मिश्र के पास 15 हजार रुपये की संपत्ति है। 

10. आशुतोष : महाराजगंज की फरेंदा सीट से उम्मीदवार आशुतोष गरीब प्रत्याशियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं। आशुतोष के पास कुल 16 हजार 500 रुपये की संपत्ति है।





कितने करोड़पति उम्मीदवार?
छठे चरण में चुनाव लड़ रहे 676 प्रत्याशियों में से 253 उम्मीदवार आर्थिक रूप से काफी अमीर हैं। इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। समाजवादी पार्टी के 94% प्रत्याशी करोड़पति के दायरे में आते हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के 81% और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के 77% प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के 46% और आम आदमी पार्टी के 28% प्रत्याशी करोड़पति हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed