फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Crime News Two suspects caught in Ayodhya

UP: अयोध्या में पकड़े गए दो संदिग्ध, ATS दोनों से कर रही पूछताछ, सुक्खा दुनेके गैंग से बताया जा रहा कनेक्शन

Fri, 19 Jan 2024 08:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या।
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Jan 2024 08:10 AM IST
सार

आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है, जिसका कनेक्शन सुक्खा दुनेके गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि, जिले के पुलिस अधिकारियों ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
UP Crime News Two suspects caught in Ayodhya
यूपी एटीएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेेरेरिस्ट स्क्वॉयड) ने लखनऊ से अयोध्या आ रहे एक संदिग्ध को हाईवे पर ही दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है, जिसका कनेक्शन सुक्खा दुनेके गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि, जिले के पुलिस अधिकारियों ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से रोडवेज से सुक्खा दुनेके गैंग के एक सदस्य के अयोध्या पहुंचने के इनपुट, सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे थे। एटीएस व आईबी की टीमें उसे ट्रेस कर रही थीं। आरोपी को अयोध्या पहुंचने से पहले ही हाईवे पर ही बस को रोकवाकर उतार लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की पुष्टि होने पर उसे टीम अपने साथ लखनऊ ले गई। तहकीकात में उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एटीएस की इस कार्रवाई से जिले की सुरक्षा एजेंसियों को और अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। रामनगरी में भी विभिन्न इलाकों में होटल, लॉज, धर्मशालाओं आदि को खंगाला जा रहा है। पूछताछ करके यहां ठहरने वालों का सत्यापन कराया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में जिले की पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed