फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP CM Yogi Adityanath hoisted Tiranga at his residence in Lucknow on Independence Day 2023

Independence Day 2023: सीएम योगी ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, बोले- आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं

Tue, 15 Aug 2023 11:56 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Aug 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath hoisted Tiranga at his residence in Lucknow on Independence Day 2023
लखनऊ में सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे  हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि आगामी पांच वर्षों में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चार गुना बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


आ ज यूपी किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भारत की आत्मा यूपी में बसती है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पंच प्राण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि आज यूपी दुनिया भर के देशों के लिए निवेश का नया गंतव्य बन चुका है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। हमारे पुलिस के वीरों ने इसके लिए बलिदान दिया, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी। पहले यूपी के विकास की कोई सोच नहीं थी। हमने इस धारणा को बदला। दुनिया के कई देश आज भी कोरोना संकट से जूझ रहे हैं, जबकि हम इसे परास्त कर विकास के पथ की ओर अग्रसर हैं। यूपी ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed