फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board result 2023 4 girl students of Moradabad have made it to top ten list

UP Board Result 2023 : मुरादाबाद की चार बेटियों ने मारी बाजी, टॉप टेन सूची में बनाई जगह

Tue, 25 Apr 2023 04:34 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। टॉप टेन की लिस्ट में मुरादाबाद की चार बेटियों ने अपना स्थान बनाया है।

विज्ञापन
UP Board result 2023 4 girl students of Moradabad have made it to top ten list
मुरादाबाद की इन छात्रों ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम की मेरिट में मुरादाबाद की चार बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें हाईस्कूल की एक छात्रा और इंटरमीडिएट की तीन छात्राओं को टॉप टेन की सूची में जगह मिली है।
विज्ञापन


10वीं और 12वीं के परिणाम में मुरादाबाद की बेटियां टॉप टेन में
हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी की छात्रा प्रगति पांडेय ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 580/600 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौड़ा की तीन छात्राओं ने जगह बनाई है। पांचवें स्थान पर दो छात्राएं आफिया परवीन और गनिया अख्तर हैं। दोनों ही छात्राओं ने 483/500 अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्रा उन्नति सिंह को सातवीं रैंक मिली है। उन्नति ने 481/500 अंक प्राप्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने यूपी बोर्ड में पास होने वाली छात्राओं के माता-पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 91.96 और इंटर में 81.62 फीसदी रहा परिणाम
मुरादाबाद जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 91.96 फीसदी रहा है। कुल 40236 में से 37002 छात्रों ने सफलता हासिल की है। जबकि इंटरमीडिएट में 81.62 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। जिले में 37046 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम में 30236 छात्र पास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed