यूपी का रण: अखिलेश की जेब में बोतल को योगी ने बताया स्वीडिश ब्रांड तो सपा नेता ने बताया 'सच'
सपा नेता सोमवार को लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। एक फोटो में उनकी काली कोटी की जेब में कांच की एक बोतल दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेब में दिख रही बोतल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तंज पर अब पूर्व मुख्यमंत्री ने 'सच' बताया है।
सपा नेता सोमवार को लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। एक फोटो में उनकी काली कोटी की जेब में कांच की एक बोतल दिख रही है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां चल रही छापेमारी से जोड़ते हुए अखिलेश पर तंज कसा। उन्होंने कहा, देखा आपने, समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों की दीवारों से भी देवी लक्ष्मी अब निकलने लग गई हैं। नोटों की गड्डियां अनगिनत, गिने नहीं जा रहे हैं। तीन दिन से गिने जा रहे हैं। गिनते-गिनते सभी अधिकारी जब थक गए हैं तो समाजवादी पार्टी के बबुआ अपनी जेब में बोतल लेकर फिर रहे हैं। अब उनको जनता के सामने जब अपना असली चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है तो स्वीडन में बनी बोतल को अपनी जेब में रख करके एक नई नौटंकी करते दिखाई पड़ रहे हैं।
एक निजी चैनल को बताया 'सच'
इस पर अखिलेश यादव ने इस मामले में एक निजी चैनल को 'सच' बताते हुए कहा कि जिस बोतल को लेकर बात की जा रही है वह सिर्फ कांच की बोतल है, जो गर्म पानी के लिए वह साथ रखते हैं।