फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS will be equipped with state-of-the-art weapons and equipment for high risk operations

बचना नहीं होगा आसान: UP ATS को मिलेंगे और घातक हथियार, हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए मुहैया होंगे अत्याधुनिक असलहे

Wed, 21 Jun 2023 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Jun 2023 09:02 AM IST
सार

यूपी एटीएस अब हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस होगी। स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम को मुहैया कराने के लिए एटीएस मार्केट सर्वे करा रही है। कंपनियों से ईओआई के जरिए 30 जून तक प्रोडक्ट का ब्रोशर और स्पेशिफिकेशन मांगा है।

विज्ञापन
UP ATS will be equipped with state-of-the-art weapons and equipment for high risk operations
यूपी एटीएस को मिलेंगे आधुनिक हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीवीआईपी और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा, आतंकियों से मोर्चा लेने वाले यूपी एटीएस के स्पॉट कमांडो (स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम) को अत्याधुनिक हथियार, उपकरण और एक्सेसरीज मुहैया कराने के लिए कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा गया है। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी (लाइन) लायक सिंह ने आगामी 30 जून तक कंपनियों से उनके उत्पादों का ब्रोशर और स्पेशिफिकेशन देने को कहा है। साथ ही, इस संबंध में कंपनियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी एटीएस की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में जिन हथियारों एवं उपकरणों को क्रय करने के लिए कंपनियों से जानकारी मांगी है, उनमें 7.62 बोर की असॉल्ट रायफल, नाइन एमएम की सेमी ऑटो मशीन गन, नाइन एमएम की पिस्टल, स्नाइपर रायफल, 12 बोर की पंप एक्शन गन, 7.62 बोर की लाइट मशीन गन, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा हैंडग्रेनेड, 84 एमएम सीजीआरएल (रॉकेट लांचर), ड्रोन कैमरा, सी थ्रू वॉल राडार, नाइट विजन गॉगल, नाइट मोनोकुलर, नाइट वेपन साइट, लेजर डिस्टेंस मीटर, एके-47 की टेक्टिकल लाइट, ग्लॉक पिस्टल की लेजर ग्रिप, थर्मल इमेजिंग स्नाइपर नाइट साइट, बॉडीवार्न कैमरा, लाउट हेलर आदि शामिल हैं।

बच पाना नहीं होगा आसान
यूपी एटीएस सी थ्रू वॉल राडार खरीदने की तैयारी में है, जिससे आतंकियों का कमांडो की नजरों से बच पाना आसान नहीं होगा। इसकी मदद से दीवार की दूसरी ओर मौजूद लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसका इस्तेमाल कई देशों की सेनाएं करती हैं। वहीं नाइट विजन वाले उपकरणों की मदद से रात में भी हाई रिस्क आपरेशन करने में आसानी होगी और संदिग्धों की हर हरकत पर नजर रहेगी।

हमले में बचाने वाले वाहन भी
यूपी एटीएस ऐसे वाहनों को भी खरीदेगी, जो अचानक हमला होने पर अंदर बैठे कमांडो को सुरक्षित रख सके। गोलियों के अलावा हैंडग्रेनेड से हुए हमले के दौरान भी उनको सुरक्षित रख सके। ऐसे वाहनों में जवाबी फायरिंग के लिए सात गन पोर्ट भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed