फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Firozabad Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022 : फिरोजाबाद में आज होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल

Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए आज (शुक्रवार) 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' फिरोजाबाद पहुंचेगा। ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से समृद्ध इस जिले में युवाओं, महिलाओं और आम लोगों से चुनावी मुद्दों पर बातचीत होगी। नेताओं से आम जनता के सवाल पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Firozabad Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद का प्राचीन नाम चन्द्वार नगर था। बताया जाता है कि अकबर के शासन में 1566 में फिरोज शाह मंसब ने इसका नाम बदलकर फिरोजाबाद कर दिया था। यहां का दिगम्बर जैन मंदिर और मार्सलगंज जैन मंदिर जैन अनुयायियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा वैष्णव देवी मंदिर, गोपाल आश्रम, हनुमान मंदिर, बाबा नीम करोरी महाराज की जन्मस्थली यहां के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटन के लिहाज से यहां पाढ़म, चंदवार गेट, सूफी साहब मजार, रपड़ी, सांती, शाही मस्जिद, फिरोजशाह का मकबरा, राजा का ताल भी काफी चर्चित है। 

विज्ञापन


ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक फिरोजाबाद में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें से चार पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई थी। अब अगले साल यहां फिर से चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बार आम लोगों के लिए चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? क्या इन साढ़े चार साल में फिरोजाबाद का विकास हो पाया या नहीं? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (शुक्रवार) फिरोजाबाद में होगा। 
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम ? 
1. सुबह 8 बजे
चाय  पर चर्चा
स्थान: बस स्टैंड के समीप राहुल टी- स्टॉल

2. शाम चार बजे
प्रमुख राजनतिक दलों के अध्यक्षों के साथ चर्चा
स्थान: गोपाल आश्रम परिसर स्थित मैदान

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी होते हुए एटा पहुंच चुका है। अब अगला पड़ाव फिरोजाबाद है।      

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।


विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed