फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Azamgarh Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022: आज आजमगढ़ में होगा 'सत्ता का संग्राम', चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता

Sat, 11 Dec 2021 02:08 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Dec 2021 02:08 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और अवध के बाद अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' पूर्वांचल में दाखिल हो चुका है। देवरिया के बाद शनिवार (11 दिसंबर) को ये चुनावी रथ आजमगढ़ पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Azamgarh Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
आजमगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 268 किलोमीटर दूर आजमगढ़ का अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है। तमसा नदी के पावन तट पर स्थित इस जनपद का ऐतिहासिक दृष्टि से अपना एक अलग स्थान है। इस जनपद को नवाब आजमशाह ने बसाया था, जिसके चलते इसका नाम आजमगढ़ पड़ा।  आजमगढ़ आदि काल से ही मनीषियों, ऋषियों, विद्वानों और स्वतंत्रता सेनानियों की जन्म स्थली रही है। इतिहास के पन्नों में इस जनपद का अतीत महिमामंडित रहा है। चीनी की मिलें और वस्त्र बुनाई यहां के प्रमुख उद्योग हैं। गंगा और घाघरा नदी के बीच बसा  यह शहर पुरातात्विक, सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टि से भी खास है।

विज्ञापन


आजमगढ़ में 10 विधानसभा सीटें हैं। इनमें पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा), चार पर बसपा और एक पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं?  युवा महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को आजमगढ़ में होगा।
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम?

सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : त्रिलोकी चायवाला, रैदोपुर

सुबह 11 बजे
युवाओं से बातचीत
स्थान : डीएवी पीजी कालेज मैदान

दोपहर 1 बजे
महिलाओं से चर्चा
स्थान : कुंवर सिंह उद्यान

शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : दुर्गा टाकिज के सामने

अब तक 25 से अधिक जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 25 से अधिक जिलों में ‘सत्ता का संग्राम’ आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था।

इसके बाद हमारा चुनावी रथ पूर्वांचल में दाखिल हुआ। यह रथ लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया से होते हुए शनिवार को आजमगढ़ पहुंचा। इन जिलों में महिलाओं, युवाओं, कामगारों, नेताओं, व्यापारियों समेत हर वर्ग के लोगों को अपने मन की बात बोलने का मौका दिया गया। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं और उम्मीदों के बारे में बताया। दूसरे चरण का आगाज सात दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ से हुआ। इसके बाद ये चुनावी रथ अयोध्या और गोरखपुर पहुंचा। अब अगला पड़ाव देवरिया है।   


‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर
  • उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed