फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 jhansi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: झांसी में चाय पर चुनावी चर्चा, मोदी-योगी की तारीफ में पढ़े गए कसीदे, पढ़िए मुस्लिम युवक ने क्या कहा?

Sat, 25 Dec 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Dec 2021 10:46 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को झांसी पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा हुई। यहां के इलाइट चौराहा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 jhansi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झांसी के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। शनिवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। यहां के इलाइट चौराहा के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास, रोजगार, महंगाई और अपराध के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में दीपू मिश्रा ने कहा कि झांसी में काफी विकास हुआ है। अपराध काफी कम हुआ है। हालांकि, उन्होंने कुछ कमियां भी गिनवाईं। दीपू ने कहा कि शहर में जाम की समस्या है। बस स्टैंड को बाहर करने की प्रक्रिया जारी है। इस वजह से भी थोड़ी समस्या है। झांसी में पहले जो गंदगी रहती थी उससे काफी अच्छी स्थिति है लेकिन इसमें और सुधार की आवश्यकता है। अनूप जैन ने कहा कि योगी जी और मोदी जी के द्वारा काफी काम हुआ है। स्मार्ट सिटी के तहत सड़क देख सकते हैं। कोई भी सरकार रहती है तो पूरा काम नहीं कर पाती है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत बहुत काम हुआ है। संतोष खरेला ने कहा कि काम तो बहुत अच्छा हुआ है। जब कोई काम होता है तो लगता है कि कुछ कमियां रह गई हैं। हमारे यहां के अधिकारी वर्ग बहुत अच्छे हैं, विधायक और सांसद सब अच्छे हैं। सारे लोग बढ़िया तरीके से काम कर रहे हैं। यहां अराजकता नहीं है। पहले यहां अपराधी गतिविधियां रहती थीं, जो काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब से योगी की सरकार आई है तब से विकास तो हो ही रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि लोगों में विश्वास पैदा हुआ है कि कानून व्यवस्था बराबर बनी हुई है। किसी को कोई भय नहीं है। सब व्यापारी अपना कारोबार ढंग से कर रहा है। बच्चे बच्चियां अपने स्कूल कॉलेज ढंग से जा रहे हैं। यहां कहीं कोई अराजकता का माहौल नहीं हैं। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज तक कौन सी ऐसी सरकार आई है जो महंगाई को रोक सकती है। इससे पहले कौन सी सरकार थी जो सबको रोजगार दे दे रही थी बल्कि इस सरकार ने लोगों को स्वरोजगार बहुत दिए हैं। लोगों को रोजगार करने के अवसर दिए हैं। सरकार लोगों को बिना गारंटी के लोन दे रही है। विपक्ष के लोग जो बिना मतलब की बात करते हैं, उसमें कोई दम नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है जिसका दोष हम सरकार पर लगाएं। अमर ने अपराध के मुद्दे पर कहा कि पूरे प्रदेश में जो शांति का माहौल बना हुआ है। विगत वर्षों में इससे पहले आपको कभी नहीं देखने को मिला होगा। भाजपा के द्वारा जो योजनाएं बनाई जा रही हैं वो सबके लिए हैं, किसी एक जातिवर्ग के लिए नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 jhansi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

दिनकर शर्मा ने कहा है कि आपने पूछा है सरकार ने क्या किया है? उसपर हम कहना चाहेंगे कि लोगों का काम है कहना। लोग तो हमेशा प्रश्नचिन्ह लगाएंगे ही लगाएंगे। सरकार ने सबकुछ किया। टीकाकरण फ्री, राम मंदिर, धारा 370, अपराध पर लगाम जैसे मुद्दे को गिनाया। अगर कोरोना नहीं होता तो सरकार दिखाती कि काम क्या होता? हम इस सरकार से बहुत खुश हैं। इस सरकार में पारदर्शिता है और लोगों को तकलीफ इसी बात की है कि ऐसा क्यों कर दिया गया है?

कदीम मंसूरी ने कहा कि इस सरकार में फर्जी काम बंद हो गए। यही सरकार पांच साल और रहेगी तो पूरा बदलाव आ जाएगा। मोहम्मद अशफाक ने कहा कि इस सरकार ने बहुत विकास का काम किया है। मगर दुखी एक बात से है मोदी सरकार ने हर जगह शराब की जो दुकानें खोल दी हैं, हर बच्चे चाहे 16 साल का हो या 12 साल का हो सब पी रहे हैं। नाशाखोरी चल रही है। सरकार को इस पर लगाम लगाना चाहिए क्योंकि सरकार ही तो दुकान पास करती है।

महेश गौतम ने कहा कि सरकारें तो आती जाती रहती हैं। मोदी जी ने जो स्मार्ट सिटी का सपना दिया था उसमें भष्टाचार हो रहा है। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि स्टांप पर लिखकर दे दूंगा कि मोदी और योगी जी ने कुछ काम नहीं किया है। जो सड़कें बनी हैं उनकी जांच करा लें अगर पांच साल तक चल जाए तो अपनी दुकान बेचकर हर्जाना भरूंगा। सरकारी स्कूल आज भी टूटे पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed