{"_id":"61ffe66e-9b7e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"up-5-passengers-thrown-from-a-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डकैतों ने 5 यात्रियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डकैतों ने 5 यात्रियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंका
आगरा/इटावा/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पटना जा रही सुपर फास्ट जनसाधारण एक्सप्रेस में एक दर्जन से अधिक सशस्त्र डकैतों ने जमकर लूटपाट की। डकैतों का तांडव गाजियाबाद से लेकर अलीगढ़ तक चला। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने दो यात्रियों को चाकू मार दिया और पांच यात्रियों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
बौखलाए यात्रियों ने भी मोर्चा संभाल लिया और डकैतों की घेराबंदी पर मार लगाई तो बदमाश अलीगढ़ के पास चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। घायलों में से दो की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और रेलवे अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। आईजी आरपीएफ अनूप कुमार ने वारदात की पुष्टि की और बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जनसाधारण एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रवाना हुई थी। डकैतों ने जनरल बोगी को निशाना बनाया।
घायलों की पहचान दिलशाद निवासी पूजा कॉलोनी दिल्ली, मुन्ना पुत्र जोधन शाह, निवासी मुजफ्फरपुर, रवि पुत्र रमेश, कुंदन पुत्र नारायन चौधरी, ललित निवासी भजनपुर दिल्ली और भोला के रूप में हुई है। दिलशाद और अज्ञात घायल को इटावा के जिला अस्पताल और बाकी घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया है। ललित और अज्ञात घायल की हालत गंभीर है।
इटावा में दिलशाद ने घटना के बारे में अमर उजाला को बताया कि गाजियाबाद में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग बोगी में घुसे। उन्होंने चेहरे पर कपड़े बांध रखे थे। जब तक यात्री कुछ समझ पाते डकैतों ने लूटपाट शुरू कर दी। जिसने भी उनका विरोध किया उसे बेरहमी से मारा। डकैतों ने ज्यादातर यात्रियों की घड़ी-चेन और नकदी छीन ली।
दिलशाद ने बताया कि डकैतों ने उससे 11000 रुपए और सामान लूट लिया। विरोध किया तो चाकू मार दिया। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से मोर्चा संभाल लिया। पूरी बोगी में मार होने लगी।
यात्रियों का हौंसला देख बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। टुंडला के पास चेन खींच कर ट्रेन की रुकाई गई तब घटना की जानकारी आगे स्टेशन को दी गई।
आगरा कार्यालय के मुताबिक डकैत, मुन्ना पुत्र से 4500 रुपये, मोबाइल, रवि से एक हजार रुपये-मोबाइल, कुंदन से एक हजार रुपये, मोबाइल, ललित से पांच सौ रुपये और भोला से छह सौ रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद जैसे ही ट्रेन एत्मादपुर रेलवे पुल के समीप पहुंची, बदमाशों ने पांचों को चलती ट्रेन से फेंक दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद सीओ एत्मादपुर एमपी सिंह, इंस्पेक्टर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
घटना के बारे में भूपिंदर ढिल्लन, प्रवक्ता, आगरा मंडल ने बताया कि आगरा मंडल के कंट्रोल रूम को कोई ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जबकि वजीह अहमद, एसपी जीआरपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। किसी की लापरवाही है तो कार्रवाई की जाएगी।