{"_id":"5aa573c04f1c1bc1758b4eb9","slug":"zoom-city-dwellers-with-film-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म कलाकारों के साथ झूमे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म कलाकारों के साथ झूमे शहरवासी
unnao
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सान कुरैशी व गुलशन ग्रोवर।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने जीआईसी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। फिल्म कलाकार गोविंदा, असरानी, गुलशन ग्रोवर व एहसान कुरैशी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। राजनीति पर तंज भी किए।
शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत छोटे पर्दे के हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने की। उन्होंने अपने अंदाज में गुदगुदाया। असरानी के स्टेज पर कदम रखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। असरानी ने फिल्म शोले के डायलाग हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं सुनाया। उन्होंने मौजूदा सरकार व नेताओं पर तंज भी किए। उन्होंने कहा कि मैं अंग्रेजों के जमाने का जेलर रहा हूं। उस समय जेल में केवल कांग्रेस के नेता ही रहते थे। इनमें भाजपा का कोई नेता नहीं था। गुलशन ग्रोवर ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने फिल्मों के डायलाग सुनाए। अंत में गोविंदा ने स्टेज पर कदम रखा। गोविंदा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोविंदा की एक झलक पाने को भीड़ बेकाबू हो गई थी। जीआईसी परिसर में बने खंडहर की छत पर चढ़कर लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। मुंबई से आए कलाकार मुकेश, रानी व नारायणी ने पुराने गीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन