फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   youth

विदाई समारोह में छात्रों ने मचाया धमाल

Wed, 14 Oct 2020 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
youth
आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डिप्लोमा फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में मौ - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। राजमार्ग के सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डिप्लोमा फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं जहां उत्साह से लबरेज दिखे वहीं एक-दूसरे से बिछड़ने पर उनकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से अनुशासन में रहते हुए सफलता के लिए कड़ी मेहनत किए जाने की सराहना की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भविष्य निर्माण के लिए पहले से अधिक परिश्रम करना होता है।
विज्ञापन

इसलिए भावी पीढ़ी को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चुनौतियों से घबराने के बजाए पूरे आत्मविश्वास के साथ निपटने को तैयार रहना चाहिए। संस्थान के निदेशक डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए यहां कैंपस में आने वाले सभी विद्यार्थी परिवार का हिस्सा होते हैं। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने एकल व समूह में रंगारंग प्रस्तुतियां पेश किए। किसी ने नम आंखों से गले मिलते हुए बिछड़ने पर अफसोस जताया तो कई हाथ मिलाते हुए फिर मिलने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन एडमिन मैनेजर विप्लव कुन्दू व फार्मेसी विभाग की शिक्षिका इन्दू कनौजिया ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान की वाइस चेयरमैन ऊषा तिवारी, डॉ.एन त्रिलोचना, संगीता सिंह, हेमा जायसवाल, शालिनी, आरती सिंह, संतोश शुक्ला व अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed