फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies, 23 injured in separate road accidents

Unnao News: अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, 23 घायल

Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, 23 injured in separate road accidents
बांगरमऊ/ सफीपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के रघुरामपुर गांव निवासी तौफीक उर्फ अन्ना (25) सोमवार देर शाम बाइक से गांव जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जगटापुर गांव के पास पैदल जा रहे करीब 32 साल के युवक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार तौफीक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में रसूलवापुर गांव के आशीष (35), नानामऊ रोड निवासी महेश (32), हरदोई के मल्लावां निवासी कैलाश (41), उनका बेटा निलेश (21), कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र निवासी वीरू (28) और बांगरमऊ निवासी लक्ष्मीकांत (39) भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घटना- दो
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव चौधरीखेड़ा निवासी हीरालाल की पत्नी रामरती (70) सोमवार को खेत जा रही थी। गांव के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गई। आसीवन तरफ पश्चिम निवासी रईस अहमद (60) बाइक से हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली के गांव जरौली निवासी अब्दुल बासित (25) के साथ आसीवन जा रहे थे। आसीवन कस्बे में वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। रामपुर गहरी गांव निवासी राकेश कुमार (35) और अरुण (18) बाइक से आसीवन जा रहे थे। मवेशी को बचाने में बाइक गिरने से दोनों घायल हो गए।
मल्हीमऊ गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (24) राजेंद्र (18) संजय कुमार (25) काम से आसीवन गए थे। तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। बसोखा मोहम्मदपुर गांव निवासी सूरज (24) साथी अभिषेक (21) के साथ बाइक से हैदराबाद से घर लौट रहे थे। बाइक गिरने से दोनों घायल हो गए।

सफीपुर कोतवाली के मखदूमनगर लुधौसी गांव निवासी गुड्डू (32) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही के अनुज (19), सूरज (18) और गोलू (18) भी वाहन की टक्कर से घायल हुए। सभी को मियागंज सीएचसी लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed