फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth committed suicide two days before Tilak

Unnao News: तिलक से दो दिन पहले युवक ने की आत्महत्या

Wed, 07 Jun 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide two days before Tilak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर (उन्नाव)।
बैंक जाने की बात कहकर साइकिल से निकले युवक ने गांव से करीब तीन किमी दूर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची ने जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक का नौ जून को तिलक और 17 जून को शादी होनी थी। पुलिस तफ्तीश जारी होने की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव यदुनंदनखेड़ा निवासी अरविंद कुमार यादव का इकलौता बेटा पवन (24) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता के अनुसार पवन की रायबरेली जिले के मुराई बाग कस्बे में शादी तय हुई थी। वह अपनी मर्जी से विवाह कर रहा था। नौ जून को तिलक और 17 जून को बरात जानी थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पिता ने उसे सुबह 9:30 बजे बैंक रुपये निकालने के लिए भेजा था। वह साइकिल से बैंक के लिए निकला था। लेकिन बैंक जाने के बजाए करीब तीन किमी दूर उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर बेहटागोपी गांव के पास पहुंचा और इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।कोतवाल बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले मां और अब इकलौते भाई के जाने से बेहाल बहनें
आत्महत्या करने वाले पवन की मां की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पवन की शादी तय होने से घर परिवार में खुशियां थीं। इकलौते भाई की मौत से बहन मेघा और वर्षा बेहाल हो गईं।मेघा की शादी हो चुकी है। जबकि वर्षा अभी छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed