{"_id":"606605a78ebc3e592578fbe9","slug":"youth-beaten-after-spitting-pan-masala-unnao-news-knp6210002167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग करती मां कौशल्या यादव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग करती मां कौशल्या यादव।
विज्ञापन
बेटे निर्भय से हुई मारपीट का वीडियो देखकर गुस्से में कार्रवाई की मांग करती मां कौशल्या।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बाइक सवार युवक ने सड़क पर चलते हुए पान मसाला थूक दिया। छींटे पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों पर गिर गए। कपड़े खराब होने से गुस्साए युवकों ने सदर पुलिस चौकी के पास युवक को खींचकर बेल्टों से पीटा। पीड़ित की मां व परिवारीजनों ने सदर चौकी और फिर सदर कोतवाली में हंगामा किया।
राजेपुर निवासी निर्भय यादव गुरुवार शाम छह बजे सदर चौकी के पास रिपेयरिंग की दुकान से बाइक लेकर आईबीपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। बाइक चलाने के दौरान ही उसने पान मसाला की पीक सड़क पर थूक दी। पीछे से आ रहे दूसरी बाइक सवार युवक के कपड़ों पर पीक पड़ गई। सदर विधायक आवास के पास निर्भय को रोक लिया।
निर्भय ने अभद्रता की तो बाइक सवार ने निर्भय को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट कर रहे युवक के साथी भी पहुंच गए। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को सदर चौकी ले गई। पहले चौकी और फिर कोतवाली में पीड़ित की मां और परिजनों ने कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया।