{"_id":"64385cdf81172b85a5028d87","slug":"youth-attacked-with-ax-serious-unnao-news-c-12-1-179516-2023-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, दुष्कर्म के मामले सुलह का बना रहे हैं दबाव, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, दुष्कर्म के मामले सुलह का बना रहे हैं दबाव, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 14 Apr 2023 02:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
गुरुवार रात को गेहूं काटने के लिए पति (दुष्कर्म पीड़िता का पिता ) पड़ोसी के यहां तिरपाल लेने गया था। लौटते समय पीड़ित के ही भाई और पिता ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी (डेमो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में पड़ोसी के यहां से तिरपाल लेकर लौट रहे युवक पर उसके ही भाई और पिता ने विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पत्नी के मुताबिक उसके देवर और ससुर, नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों से सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 फरवरी 2022 को (13) साल की बच्ची के साथ गांव के ही अरुण, सतीश और अमन ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बच्ची गर्भवती हो गई थी और उसने जिला महिला अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। कुछ समय पहले आरोपी जमानत पर छूटकर आए हैं।
विज्ञापन
आरोपी हर तरह से मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। गुरुवार रात को गेहूं काटने के लिए पति (दुष्कर्म पीड़िता का पिता ) पड़ोसी के यहां तिरपाल लेने गया था। लौटते समय पीड़ित के ही भाई और पिता ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन
घायल युवक की पत्नी और बच्चे दौड़े और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। महिला ने कुछ समय पहले अपने ससुर के खिलाफ भी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित न ही सीएचसी आया और न ही जिला अस्पताल गया है। पता लगाया जा रहा है।