Unnao Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मारी लाठी, जमीन को लेकर हुआ था विवाद, गंभीर हालत में भर्ती
आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला बिनोवा नगर निवासी श्रीराम (35) व पच्चू (40) घर की जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। दोनों भाइयों में गालीगलौज होने लगी। इस पर पच्चू ने श्रीराम पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विस्तार
उन्नाव जिले के सफीपुर में बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर लाठी से हमला करके घायल कर दिया। वहीं ट्रक व डंपर चालकों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें डंपर परिचालक ने ट्रक ड्राइवर के सिर पर वार करके घायल कर दिया।
आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला बिनोवा नगर निवासी श्रीराम (35) व पच्चू (40) घर की जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। दोनों भाइयों में गालीगलौज होने लगी। इस पर पच्चू ने श्रीराम पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव मल्हौली सरदारनगर परतिन पुलिया के पास डंपर व ट्रक के चालकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया।
इस पर डंपर चालक दोस्तीनगर निवासी अजय व परिचालक थाना मौरावां के कालूखेड़ा के रहने वाले सचिन की जनपद एटा के थाना जलेशर के गांव जमालपुर खुजा निवासी भूरी सिंह के साथ कहासुनी होने लगी। इसी बीच भूरी सिंह डंपर पर चढ़ गया। तभी डंपर परिचालक सचिन ने लोहे की राड भूरी सिंह के सिर पर मार दी।
इसमें भूरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस कर्मियों को भेज जांच कराई जा रही है।