{"_id":"5e1777a18ebc3e88071047d3","slug":"x-ray-baggage-machine-installed-at-the-court-gate-unnao-news-knp537413527","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की गेट पर लगी एक्सरे बैगेज मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की गेट पर लगी एक्सरे बैगेज मशीन
विज्ञापन
न्यायालय के प्रवेश द्वार पर एक्सरे बैगेज मशीन से तलाशी लेती पुलिस कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। न्यायालय में हो रही घटनाआें पर उच्च न्यायालय व शासन के गंभीर होने के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। एसपी के निर्देश पर न्यायालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत की गई है। हैंड हेल्ड डिटेक्टर पुलिस कर्मियों के लैस होने के बाद आने-जाने वाले लोगों की बैग की तलाशी के लिए एक्सरे बैगेज मशीन लगाई गई है। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी तरह की संदिग्ध वस्तु न्यायालय के अंदर लेकर न जा सके। गुरुवार को कोर्ट बंद होने के समय तक गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश करने दिया।
दिसंबर माह में बिजनौर जिला की न्यायालय में पेशी पर गए आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद न्यायालय की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर कई सवाल खड़े हुए। उच्च न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जता प्रदेश सरकार को सुरक्षा में हुई चूक पर कड़ी फटकार लगाई। शासन ने जिलों के एसपी को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसी बीच 6 जनवरी सोमवार को मैनपुरी जिले में न्यायालय के अंदर पेशी पर आए बंदी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने उसके द्वारा खुद गोली मारने की बात सामने रखी। न्यायालय के अंदर तमंचा पहुंचा कैसे, इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था में फिर से सवाल खड़े हुए।
उन्नाव में इस तरह की कोई चूक न हो इसके लिए एसपी विक्रांतवीर ने एएसपी व अन्य अधीनस्थों के साथ बैठक कर न्यायालय की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को कड़ी चेतावनी देकर हर एक की चेकिंग के निर्देश दिए गए। चेकिंग के लिए न्यायालय के मुख्य गेट पर एक्सरे बैगेज मशीन लगाई गई। गुरुवार को न्यायालय पहुंचे लोगों की इसी मशीन से बैग चेक की गई। हैंड हेल्ड व डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से सभी की जांच की गई। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि एएसपी विनोद कुमार पांडेय और सीओ सिटी यादवेंद्र यादव को सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।