फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker died due to tractor-trolley overturning

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत

Thu, 14 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to tractor-trolley overturning
औरास। पुआल लादने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर सीधा करा मजदूरों को निकलवाया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के रहीमाबाद गांव निवासी संतोष दीक्षित पुआल और भूसा की खरीद और बिक्री का काम करते हैं। बुधवार सुबह संतोष ने अपना ट्रैक्टर पड़ोस के गांव बांकीनगर में रहने वाले चालक रामऔतार को देकर आसीवन थाना क्षेत्र के टिकरा कुमेदान गांव से पुआल लादकर लाने के लिए कहा। चालक रामऔतार ने पुआल लादने के लिए औरास थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी विजय (30) पुत्र स्व तुलसी व उसी के गांव के सुनील कुमार (28) पुत्र पुत्तीलाल समेत चार मजदूरों को ट्रैक्टर में बैठाया और पुआल लादने टिकरा कुमेदान गांव को निकल पड़ा।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के डकौली गांव से कुछ दूरी पर मोड़ के पास ट्रैक्टर सड़क किनारे कटी पड़ी लकड़ी पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और अन्य दो मजदूर भाग निकले। सुनील के अनुसार ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर सीधा करा विजय के शव को बाहर निकाला व घायल सुनील को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस से घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। बहन रेखा ने बताया कि विजय उसका इकलौता थाई था। मां तुलसा मूकबधिर है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश रजक ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed