{"_id":"627ffa3225b715270030e6db","slug":"women-suicide-after-husband-dispute-unnao-news-knp6968096157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा जहांगीराबाद में महिला ने पति से झगड़े के बाद जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
तेरवा जहांगीराबाद निवासी संतोष कुमार ने तीन शादियां की हैं। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरी और तीसरी पत्नी एक साथ रह रहीं थीं। दूसरी पत्नी भारती की पुत्री बबली की रविवार को शादी है। तीसरी पत्नी संघमित्रा (32) दो माह से मायके बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडिया सुनौरा में थी। शादी होने के कारण संघमित्रा ने शुक्रवार को फोन पर विदा कराने के लिए कहा।
संतोष देर शाम संघमित्रा को विदा कराने गया था। रात में किसी बात को लेकर संतोष और संघमित्रा से विवाद हो गया। इस पर संघमित्रा ने घर में रखा जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर बांगरमऊ स्थित सीएचसी पहुंचे। वहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक अखिलेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।