फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women started preparations for Rakshabandhan

Unnao News: महिलाओं ने शुरू की रक्षाबंधन की तैयारी

Wed, 16 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 16 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women started preparations for Rakshabandhan
उन्नाव। बिछिया ब्लाक के एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 15 महिलाओं ने रक्षाबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। पर्व के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी व राखियां तैयार कर रही हैं। दूसरे जनपदों में इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे सामान की मांग हो रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत अटेसुआ, हुसैन नगर, डीह, गजौली, चांदपुर, तारगांव आदि ग्राम पंचायत के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी रेखा, रचना, पिंकी, मीनू, मनोज, दीपिका, रानी, पिंकी, उर्मिला, अनुराधा और आकृति समय समय पर त्योहार के अनुसार सामान तैयार करती हैं। इस समय यह महिलाएं रक्षाबंधन पर्व का सामान तैयार कर रही हैं। इसमें मूंगा आदि के जरिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी व राखियां बना रही हैं। ब्लाक मिशन मैनेजर सोनम सिंह ने बताया कि लखीमपुर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, दिल्ली,लखनऊ, वाराणसी आदि जनपदों से ऑनलाइन व आफलाइन आर्डर मिले हैं। एक दिन में 10 से 15000 राखियां और ज्वैलरी तैयार हो रही है। इनमें करीब डेढ़ लाख की लागत आ रही है। फिर इनकी बिक्री पांच रुपये से लेकर पांच सौ तक होने की उम्मीद है। इसके अनुसार प्रति महिला को लगभग 20 हजार का मुनाफा हो सकेगा। यह महिलाएं दिवाली पर दीपक, होली पर अबीर-गुलाल सहित अन्य त्योहार पर जरुरत के अनुसार सामान तैयार करती हैं। बताया कि इसके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed