फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies after delivery, uproar

प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, निजी अस्पताल में मौत, हंगामा

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, uproar
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर संचालक ने उसे दूसरे नर्सिंगहोम पहुंचाया। आधे घंटे बाद महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन

बशीरतगंज निवासी प्रकाश कुमार की (27) साल की पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शुक्रवार शाम करीब सात बजे पीडीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन की बात कहकर 25 हजार रुपये जमा करा लिए। रात 8:15 बजे राधा ने बच्ची को जन्म दिया। रात करीब 1:30 बजे उसे रक्तस्राव शरू हो गया और हालत बिगड़ने लगी। पति प्रकाश के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने राधा को कब्बाखेड़ा स्थित अन्य नर्सिंगहोम में पहुंचाया। शनिवार सुबह 7:30 बजे उसकी मौत की जानकारी दी और शव ले जाने की बात कही। परिजन शव लेकर पीडीनगर स्थित नर्सिंगहोम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज संतोष राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed