फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   with festive mood jagganath yatra would be taken out

धूमधाम के साथ निकाली जाएगी जगन्नाथ रथयात्रा

Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
with festive mood jagganath yatra would be taken out
जगन्नाथ यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में आठ 8 जुलाई को जगन्नाथ की रथयात्रा अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा समिति के मुख्य संयोजक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रा दिल्ली के कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इसमें महारास, भस्म आरती व महिसासुर मर्दनी की झांकियां शामिल हैं। इसके साथ ही बैंड, ढोल, हाथी-घोड़े व ध्वनि पताकाएं भी रहेंगी। आतिशबाजी का विशेष प्रदर्शन होगा। यात्र शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में दिनेश्वर मंदिर में पूजन के बाद शाम छह बजे चलेगी जो गांधी नगर तिराहा, कलक्टरगंज फाटक, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए मोतीनगर में समाप्त होगी। रथ यात्रा प्रमुख जीएस भदौरिया ने बताया कि समिति की ओर से गांधी नगर तिराहा, कलक्टरगंज फाटक, हनुमान मंदिर, अटलबिहारी स्कूल, अब्बासबाग मोड़, स्टेट बैंक, दुर्गा मंदिर, गुरुद्वारा आईबीपी चौराहा व मोती नगर में झांकियों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा के विश्राम स्थल पर 1008 दीपकों से सामूहिक आरती का आयोजन होगा। इस दौरान पवन अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, अजीत पाल सिंह, राम तनेजा, हरिमोहन निगम, अरविंद कमल, ज्ञान शंकर मिश्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed