{"_id":"589b5e2f4f1c1b905237a33c","slug":"will-deploy-two-hundred-maikroabjrhwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ माइक्रोआब्जर्वर रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ माइक्रोआब्जर्वर रहेंगे तैनात
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
giving training
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 200 माइक्रो आब्जर्वरों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इन आब्जर्वरों को बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया। मोहान विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक महादेव कवरे ने माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से निर्वाचन संपन्न कराने में माइक्रो आब्जर्वरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आर्ब्जवर सीधे सामान्य प्रेक्षक के नियंत्रणाधीन कार्य करेंगे। बताया कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान पार्टी के सदस्य नहीं होंगे। सभी आब्जर्वर को फ ोटो परिचयपत्र दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो आब्जर्वर को उनके कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दो सौ माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसमें 167 लगाए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक चकबंदी तरुण कुमार मिश्र, पीडी डीआरडीए आरके चौधरी, डीडीओ एनबी सविता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव भी मौजूद रहे।