फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wholesale commission agents of Naveen Mandi stopped work, staged sit-in protest

Unnao News: नवीन मंडी के थोक आढ़तियों ने बंद किया काम, धरना-प्रदर्शन

Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wholesale commission agents of Naveen Mandi stopped work, staged sit-in protest
उन्नाव। नवीन फल मंडी में फुटकर बिक्री करने वालों से हो रही परेशानी को लेकर थोक आढ़तियों ने सोमवार को पूरे दिन काम बंद रखा। इस दौरान मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आढ़तियों ने फुटकर बिक्री करने वालों को मंडी से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

थोक आढ़तियों में शामिल महेंद्र कुमार सहित अन्य ने सोमवार को फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नवीन मंडी में पूरी तरह से काम बंद रखा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। महेंद्र कुमार ने बताया कि फुटकर विक्रेताओं ने अवैध रूप से मंडी क्षेत्र में कब्जा कर लिया है। अब हर कोना फुटकर दुकानों, ठेलों और गाड़ियों से घिरा है। बीच रोड पर दुकानें लगने से आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन

कहा कि फुटकर बिक्री करने वालों की वजह से मंडी में ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। अक्सर जाम लगने से ताजे फल और सब्जियों की ढुलाई में देरी हो रही है। इससे माल खराब हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद थोक आढ़तियों ने मंडी सचिव को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि मंडी का निर्माण थोक व्यापार के लिए हुआ था। इसलिए मंडी परिसर से फुटकर विक्रेताओं को तत्काल हटाया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed