{"_id":"00b0c4f2225b4091ff8386f083c27d7f","slug":"water-overflooded-agriculture-land-submerged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा ओवरफ्लो, खेत-बाग जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा ओवरफ्लो, खेत-बाग जलमग्न
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
कस्बे से निकला खंडवल रजबहा लोगों के लिए आफत बन गया है। सफाई न होने से रजबहा ओवर फ्लो हो गया जिससे माइनर के किनारे कई बीघा आम के बाग जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
कस्बा औरास से निकली खंडवल माइनर के किनारे अतिक्रमणकारियों की वजह से सफाई नहीं हो पाई है। इसके चलते माइनर का पानी नहीं निकल पा रहा है। रजबहे की सफाई न हो पाने से वह ओवर फ्लो हो गया है। इस समय माइनर के किनारे के करीब बीस बीघा आम के बाग पूरी तरह पानी से जलमग्न है। बाग मालिक जगदीश सिंह, मुन्ना सिंह, मान सिंह, हरिनाम सिंह, अतुल सिंह, राम जीवन व राजा आदि ने बताया कि करीब 15 दिनों से माइनर उफना रही थी। शनिवार को ओवरफ्लो की स्थिति हो जाने से पानी माइनर के बाहर आ गया और नजदीक के बागों में भर गया। नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाग मालिकों का कहना है कि ज्यादा दिनों तक पानी भरा रहने से आगे आने वाली आम की फसल नहीं आ पाएगी क्योंकि अधिक नमी होने से न नए पत्ते निकलेंगे और न बौर आएगा। इन लोगों ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो पीछे बंधा बनाकर पानी रोक देते हैं लेकिन ज्यों ही पानी सिमटने वाला होता है भरपूर पानी छोड़ दिया जाता है जिससे करीब एक पखवारे से बागों से पानी निकल नहीं पा रहा है। बाग मालिकों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुसीबत से छुटकारा दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन