फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water logging outside school

नगर पालिका की अनदेखी, स्कूल के बाहर गंदगी

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
water logging outside school
उन्नाव। बाबूगंज स्थित कंपोजिट स्कूल के बच्चों को स्कूल में प्रवेश के पहले ही गंदगी और जलभराव से जूझना पड़ता है। गेट पर ही कूड़े के ढेर पर मवेशी लोटते हैं। शिक्षकों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाली पालिका ने समाधान के नाम पर गेट के पास ही कूड़ादान रखवाकर समस्या और बढ़ा दी। आसपास के लोग भी इसमें कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में 113 बच्चे हैं। गेट पर ही नाली खुली पड़ी है। गंदगी, जलभराव और छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी से बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षक और अभिभावक चिंतित हैं। शिक्षकों का कहना है कि हर दिन खतरा रहता है पर सुनवाई नहीं हो रही। नगर पालिका कर्मियों ने स्कूल के पास ही लोहे का कूड़ेदान रख दिया है। मोहल्ले के लोग इसी में कूड़ा फेंकते हैं। प्रधान शिक्षिका उमा ने बताया कि एबीएसए कार्यालय और नगर पालिका में शिकायत की है।
विज्ञापन

वर्जन
नगर पालिका की स्वास्थ्य निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने बताया कि जानकारी नहीं थी। शनिवार को ही स्कूल के बाहर सफाई करवाकर जलभराव की समस्या दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed