{"_id":"577ff3e34f1c1bd7497fbbc9","slug":"water-logging-in-kastoorba-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूल में जलभराव, शिक्षक-बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूल में जलभराव, शिक्षक-बच्चे परेशान
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पुलिस चौकी के आगे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और जूनियर स्कूल एक ही परिसर मे संचालित हैं। परिसर की काफी समय से साफ-सफाई न होने से झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा पानी का निकास न होने से जलभराव हो गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन प्रमिला सिंह ने बताया कि विद्यालय के पास ही जो नाला बनाया गया है उसकी उंचाई अधिक है और परिसर नीचा है जिससे जल भराव की समस्या है। कई बार बीईओ को बताया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला।
क्या बोलीं बीईओ
बीईओ पंकज गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की साफ -सफाई कराए जाने के लिए स्कूल फंड में जो धन होता है उसी से सफाई कराई जाती है। स्कूल में सफाई के लिए प्रधान टीचर से बात करुंगी और सफाई करवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन