फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water loggimg

जलभराव से जूझने को मजबूर बाशिंद

Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
water loggimg
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर पालिका के अधिकारियों व क्षेत्रीय सभासद की उदासीनता के चलते वार्ड संख्या एक के बाशिंदों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोग घरों से आने-जाने के लिए कहीं घुटने तो कहीं कमर तक पानी से होकर निकल रहे हैं। यहां तक कि कुछ घरों के बच्चे तो पानी तक इसी गंदे पानी से होकर ही ला रहे हैं। क्षेत्र में फैली इस भीषण समस्या के चलते स्थानीय लोग सभासद व पालिका अधिकारियों को कोस रहे हैं। सभी ने जलभराव की इस समस्या को दूर करने की पालिका अधिकारियों से मांग की है।

विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला पूरन नगर में इन दिनों जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। यहां के बच्चे व महिलाएं तक घुटनों व कमर तक गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। लोगों को घर से निकलकर कहीं भी जाने के लिए इस गंदे पानी से होकर ही निकलना पड़ रहा है। लोगों ने अपने वाहनों को दूसरों के घरों पर रखना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों में हरिओम तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, सुनील सविता, संतोष सविता, जीत बहादुर, प्रेमचंद्र, अमितेश चंद्र, राधा, पूनम, दार्शिनी, रानी, सविता व गुड्डी ने बताया कि इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय सभासद जागेश्वर भारतीय को दी लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों का कहना है कि अभी यह समस्या है तो आगे आने वाले बारिश के दिनों में तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है। इससे लोगों में दिनोंदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने कहा कि अगर इस भीषण समस्या का कोई हल जल्द नहीं निकाला गया तो वह लोग नगर पालिका का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इंसेट
24 घंटे में दूर होगी समस्या
उन्नाव। पालिका क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की समस्या है तो यह गलत है। लोगों को गंदे व सीवर के पानी से होकर निकलने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस समस्या को दिखवाकर 24 घंटे के भीतर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   उमेश मिश्रा,
           ईओ, नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed