फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water lavel started growing

फि र बढ़ना शुरू हुआ गंगा का जलस्तर-

Tue, 23 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 23 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
water lavel started growing
गंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन गिरावट के बाद सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। चौबीस घंटे में जलस्तर में 20 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार शाम को जलस्तर 112.280 रिकार्ड किया गया जो रविवार शाम को 10 सेंटीमीटर और नीचे खिसक कर 112.180 पर पहुंच गया था। लेकिन रविवार रात से बढ़ना शुरू हुआ जलस्तर सोमवार शाम तक 12.200 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से  हालांकि गंगा का जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु से ऊपर और खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने से गंगा तटवर्ती इलाकों में लोगों की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे गंगा का जलस्तर 112.180 पर स्थिर हो गया था। सोमवार दोपहर जलस्तर बढ़ा और 112.190 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 112.200 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के बिंदु 113 मीटर से गंगा सिर्फ  80 सेमी. ही पीछे है। जलस्तर बढ़ने के कारण चंपापुरवा, कर्बला समेत पांच मोहल्ले के तटीय क्षेत्र किनारे रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। लोग नावों से आवागमन कर रहे है। कुछ लोगों ने तो घरों में ताला लगाकर सुरक्षित ठिकानों को पलायन कर रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आयोग के मुताबिक 24 घंटे में जलस्तर मंगलवार शाम तक 112.250 मीटर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

 
बीच सड़क पीटा, दंपति का झगड़ा पहुुंचा थाने
- दूसरी शादी रचा चुके युवक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

शुक्लागंज। गंगाघाट थाना क्षेत्र के राजधानी मार्ग अंबिकापुरम में रहने वाले एक परिवार का झगड़ा उस वक्त गंगाघाट थाने पहुंच गया जब पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। नाराज पत्नी ने पुलिस में की शिकायत की तो पता चला कि उसका पति एक और शादी उससे पहले कर चुका है। पीड़ित दूसरी पत्नी ने उत्पीड़न का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दूसरी पत्नी ने थाना गंगाघाट में बताया कि उसकी शादी बीते पांच माह पहले ही कानपुर के रहने वाले युवक से विधि विधान से हुई। शादी के बाद से पति अकारण उसे मारता पीटता था। उसे जानकारी हुई कि पति ने उससे दूसरी शादी की है तो उसने विरोध जताया जिसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ। आज सोमवार को भी इसी बात को लेकर राजधानी मार्ग पोनी तिराहे के निकट राह चलते बात की तो पति ने बीच सड़क उसकी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाना गंगाघाट में की। वहीं पति का कहना है कि पत्नी चाहती है कि उसके मायके वाले उसी के साथ रहे जो उसे नगावार है क्योंकि वह खुद किराए के मकान कानपुर से यहां आकर रह रहा है। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed