{"_id":"62e190de7e68507e446aa6f1","slug":"water-cricess-will-be-solved-soon-unnao-news-knp70984613","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पानी की समस्या होगी दूर, डेढ़ करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पानी की समस्या होगी दूर, डेढ़ करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका वार्डों में पानी का संकट दूर करने की तैयारी कर रही है। डेढ़ करोड़ की लागत से 32 वार्डों में मिनी पानी की टंकियां लगाई जाएंगी। टंकी के साथ सबमर्सिबल भी लगाया जाएगा। ज्यादा संकट वाले मोहल्लों में पहले काम शुरू होगा।
शहर के ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की अधिक समस्या है। लीकेज पाइपलाइन के कारण अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए पालिका जुट गई है। 32 वार्डों में पानी की टंकियां लगाने के लिए डेढ़ करोड़ का बजट पास हो चुका है। पालिका के सभासद अपने मोहल्लों में जल संकट के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। टंकियों की क्षमता दो हजार लीटर होगी।
यहां रहता है जल संकट
तालिब सराय, किला, गदियाना, पीडी नगर के भीतरी भाग, शाहगंज, इंद्रनगर, शिवनगर, कब्बाखेड़ा में पानी की अधिक समस्या रहती है।