फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Warning point across the river, the Administration alerts

गंगा चेतावनी बिंदु के पार, प्रशासन अलर्ट

Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Warning point across the river, the Administration alerts
कर्बला स्थित गंगा के पानी से घिरा एक घर, - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज के कई निचले इलाकों में सैलाब का पानी पहुंच गया है।  इसके अलावा बांगरमऊ, सफीपुर, गंजमुरादाबाद, सिकंदरपुर कर्ण, सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्रों में गंगा से सटे गांवों में पानी घुसने लगा है। कर्बला गांव में गंगा का पानी घुसने से लोग पलायन करने को मजबूर होने लगे है। मोहल्ले के करीब डेढ़ सौ घरों में जलभराव हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी और पानी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 111.950 मीटर पर बह रही गंगा नदी शाम पांच बजे तक चेतावनी बिंदु को पार करते हुए 112.040 मीटर तक चढ़ गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया। कर्बला गांव में गंगा का पानी घुसा जिससे करीब डेढ़ सौ घरों के एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है। लोग आवागमन के लिए नावों का प्रयोग कर रहे है। कुछ लोग छतों पर खाना बनाने और सोने को मजबूर है।
विज्ञापन


कर्बला के रहने वाली शाहजहां बेगम, अफ साना, रईस बानो, नगमा, निदा ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस गया है। दिन में काम चल जाता है लेकिन रात काटे नहीं कटती क्योंकि डर सताता रहता है कि पता नहीं कब पानी बढ़ जाएं और उनके साथ कोई हादसा हो जाए। इसके चलते परिवार का एक सदस्य जागने को मजबूर है। जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई मदद लोगों को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय पाल, जहीर, छोटेलाल, मो. तनवीर ने बताया कि नगर में रहने वाले उनके रिश्तेदारों के यहां परिवार के सदस्यों को छोड़ रखा है। जबकि वह स्वयं घरों की रखवाली कर रहे है। नावे लगा दी गई है ताकि इमरजेंसी में किसी की मदद की जा सके। केंद्रीय जल आयोग गंगाघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शाम को स्थिर हुआ था लेकिन उसके बाद पुन: गंगा में पानी बढ़ना शुरू हो गया है। गंगा का चेतावनी बिंदु 112 मीटर है जिसे गंगा ने पार कर लिया है जबकि खतरे का निशान 113 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed