फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Half visible upswing

आधी आबादी को दिखाई तरक्की की राह

Sun, 20 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Sun, 20 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Half visible upswing
काउंटर पर पंजीकरण कराती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस पर आधी आबादी को तरक्की की राह दिखाई गई। इस दौरान उन्हें बैठक, बचत, लेनदेन व लेखन जैसे सूत्रों के जरिये सफलता मिलने और आर्थिक स्तर सुधारने की जानकारी दी गई। अपेक्षा से अधिक महिलाओं के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। अतिरिक्त कुर्सियां मंगाकर महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन



निराला प्रेक्षागृह में प्रेरणा दिवस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने किया। सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में रहने वाले ग्रामीणों की उन्नति एवं गरीबी उन्मूलन के प्रति वचनबद्ध है।
विज्ञापन



जमीनी स्तर पर निर्धनों की सशक्त एवं स्थायी संस्था बनाकर ग्रामीण परिवारों को लाभप्रद रोजगार एवं हुनरमंद मजदूरी व रोजगार के अवसर प्राप्त करने में उन्हें समर्थ बनाते हुए गरीबी को कम किया जाएगा, जिससे उनकी आजीविका में लगातार बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परियोजना निदेशक (डीआरडीए) रामकृपाल चौधरी ने मिशन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि इसकी सफलता पांच सूत्रों पर निर्भर होगी। यह सूत्र बैठक, बचत, लेन, देन व लेखन हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गठित संस्थाओं से आई महिलाओं ने इतनी शक्ति हमें न दे दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न... की प्रस्तुति देकर ईश्वर की प्रार्थना की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed