{"_id":"9bf315db5f0b121df552491f42d9d65d","slug":"video-confrance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइनलॉस कम कर बढ़ाया जाए राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइनलॉस कम कर बढ़ाया जाए राजस्व
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों को हर घर चेक करने के आदेश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिजली चेकिंग अभियान की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने लाइनलॉस कम करने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन, पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थानीय जिला प्रशासन व बिजली अधिकारियों से रूबरू हुए।
उन्होंने अब तक चले बिजली चेकिंग अभियान की जानकारी ली। आदेश दिया कि बिजली विभाग के अधिकारी एक-एक घर में जाकर कनेक्शन चेक करें। कनेक्शन नियमितीकरण किया जाए। पुराने मीटर हटाकर उनके स्थान पर नए मीटर लगाएं। इसके अलावा घरेलू व व्यवसायिक कनेक्शनों की जांच कर उसका लोड बढ़ाएं।
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए। कैंप लगाकर नए कनेक्शन दिए जाएं। चेकिंग अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम सौम्या अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सक्सेना, एक्सईएन प्रथम रामबुझारत के साथ अधिशासी अभियंता द्वितीय और सभी उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।