फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles kept crawling on Kanpur-Lucknow highway

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 25 Oct 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling on Kanpur-Lucknow highway
उन्नाव/सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क बनाने का काम जारी है। गुरुवार को दही चौकी पुल पर काम कराया गया, जिसके चलते वाहनों को एक ही लेन से निकाले जाने से जाम के हालात बने रहे। पूरे दिन वाहन दही चौकी क्षेत्र से रेंगते हुए निकलते रहे।
विज्ञापन

वर्तमान समय में हाईवे पर मरम्मत कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। पुरानी खराब सड़क को खोदकर वहां पर नई पर्त बिछाई जा रही है। सोनिक से लेकर दही पावर हाउस तक लखनऊ जाने वाली सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिससे रूट डायवर्जन लगाया गया है। गुरुवार को दही चौकी पुल पर काम किया गया। इसके चलते लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला गया। इस कार्य के चलते पूरे दिन जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

वाहन रेंगते हुए निकलने से चार किलोमीटर की दूरी दस मिनट की जगह एक घंटे में तय तय हुई। मालूम हो कि एनएचएआई 90 करोड़ से हाईवे की मरम्मत करा रहा है। कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर अभय ने बताया कि शुक्रवार शाम को दही चौकी पुल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार से चमरौली से बनी की ओर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed