फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vdo suspend

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर वीडीओ निलंबित

Fri, 06 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 06 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
vdo suspend

उन्नाव। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी और इंदिरा आवास, मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर एक वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक वीडीओ को नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा विकास कार्यों में रुचि न लेने पर एक वीडीओ की वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकी गई है।

विज्ञापन


सफीपुर के वीडीओ विजय कुमार को शौचालय निर्माण में गड़बड़ी व इंदिरा आवास के साथ मनरेगा कार्यों में लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सिकंदरपुर कर्ण के वीडीओ विनीत भारती को शौचालय निर्माण व एनआरएलएम में सुस्ती दिखाने पर नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सुमेरपुर के वीडीओ विनोद कुमार व शैलेन्द्र कुमार भारतीय, सफीपुर के जंगबहादुर, पुरवा के सर्वेश कुमार दीक्षित, सुरेंद्र पाल और राजीव कुमार दीक्षित को शौचालय निर्माण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीओ के मुताबिक, यदि निर्धारित समयावधि में इन वीडीओ ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास कार्यों में रुचि न लेने और आदेशों की अवहेलना पर वीडीओ पवन कुमार मौर्या की एक वेतन वृद्धि अस्थाई रूप से रोक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed