फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vasant mahotsav

वसंत मोहत्सव का आयोजन

Mon, 26 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
vasant mahotsav
उन्नाव। पुरवा तहसील के धिरजीखेड़ा में वसंत महोत्सव में आल्हा गायकों ने वीर रस से ओतप्रोत आल्हा प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरि साक्षी महराज ने आल्हा गायकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


बाबा तुसलीराम की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि हमारा देश हमेशा से गौरवशाली परंपराओं का वाहक रहा है। इसमें बैसवारे की भूमिका सराहनीय रही है। यहां के साहित्यकारों और क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आज सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आल्हा गायकी में बैसवारे का कोई सानी नहीं रहा है। लल्लू बाजपेयी जिन्हें आल्हा सम्राट का खिताब मिला उनकी धरोहर को आज की पीढ़ी संजोए हुए है। सांसद ने संयोज की मांग पर धिरजीखेड़ा से सेमरीमऊ तक डामरीकृत मार्ग की निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने आल्हागायक रामनाथ पांडेय, कुमारी नैना गौतम और राजेश को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इफको फाउंडेशन के क्वार्डिनेटर सुनील कुमार दीक्षित ने कहा कि आल्हा गायकों को प्रोत्साहन का कार्यक्रम हम अपने फाउंडेशन की ओर से करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।


जिससे यह लोग गायकी कला और तरक्की करे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान श्रवण कुमार पटेल ने किया। इस मौैके पर नीतू, मनोज, दीपू, वीरेंद्र, शिवबालक, चंद्रशेखर समेत आसपास तमाम गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed