फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vande Mataram was coined in tricolor trip

तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदेमातरम

Wed, 24 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 24 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram was coined in tricolor trip
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज विकासखंड और शहर के सरोसी मंडल के भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय नवाबगंज से तिरंगा यात्रा जोर-शोर से निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्लाक मुख्यालय परिसर से लगभग मंगलवार सुबह दस बजे तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा अजगैन, भौली, सधीरा, दिलवल, जंसार, कुईथर, परसंदन, जैतीपुर, गोरिंदा, पैंथर सहित एक सैकड़ा गांवों से होकर निकली। इसमें जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र विमल, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत सिंह, सतीश सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा का समापन सोहरामऊ में हुआ। वहीं आजादी के 70 साल याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत सरोसी मंडल के सेक्टर रुपऊ में मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई करते हुए अमित त्रिपाठी ने कहा कि यह राष्ट्र सम्मान की बात है कि आज पूरा देश तिरंगा यात्रा के जरिए पूरे देश में शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। वास्तव में यह तिरंगा हम देशवासियों की शान है और हम सबको अपने अमर शहीदों पर गर्व है।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा लगाए गए भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में सेक्टर प्रमुख अभयप्रताप सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर सिंह, सर्वेश लोधी, कोषाध्यक्ष प्रतापभान सिंह, हरिनाम सिंह, महानंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहरामऊ में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा नवाबगंज ब्लाक मुख्यालय से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में होते हुए गौरी गांव में समाप्त हुई। इसमें मुख्य रूप से आलोक जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, निर्लेश दीक्षित, जगतपाल सिंह, राहुल सिंह, अमित, पप्पन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed