फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar in Auras and Bighapur police stations

औरास और बीघापुर थानों में हंगामा

Thu, 25 Mar 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Auras and Bighapur police stations
अप्रवासीय भारतीय के घर हुई चोरी का खुलासा न होने के बीघापुर थाना में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। औरास में किशोरी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व बीघापुर में अप्रवासीय भारतीय के घर चोरी का खुलासा न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों थानों में हंगामा किया। पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी व चोरी के खुलासे का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। क्षेत्रीय विधायक ने भी परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

घटना-एक।
औरास। मिर्जापुर अजिगांव में मंगलवार सुबह कांच का टुकड़ा घर में फेंकने को लेकर बृजभान यादव और हरिपाल यादव के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल बृजभान की छोटी बेटी आरती की हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृजभान की तहरीर पर पुलिस ने हरिपाल यादव, उसके बेटे रितेष और हिमांशु, भाई रजपाल यादव और भतीजों विपिन व सचिन के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मंगलवार को ही मुख्य आरोपी हरिपाल यादव और उसके बेटे रितेष को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद एक सैकड़ा महिला-पुरुष आरती का शव लेकर थाना परिसर पहुंच गए और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। मोहान विधायक बृजेश रावत ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। एक घंटे बाद हंगामा शांत हुआ और परिजनों ने शव को खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
--
घटना-दो।
बीघापुर। ऊंचगांव सानी निवासी अप्रवासीय भारतीय बिंदा प्रसाद निर्मल के घर से चोराें ने 12 मार्च को 10 हजार की नगदी व जेवर समेत लगभग 12 लाख का सामान पार कर दिया था। चोरी का खुलासा न होने से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया।

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार गौतम ने ग्रामीणों को अश्वासन देकर कहा कि जल्द खुलासा किया जाएगा। मालुम हो कि बीघापुर सर्किल क्षेत्र में एक साल के अंतराल में 12 बड़ी चोरी की घटनाएं हुईं। पुलिस अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। लेखपाल के घर 10 लाख की चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ है। ऊंचगांव निवासी राजकरन सिंह के घर में भी 10 लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed