फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP Assembly Election 2022 Unnao Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : उन्नाव के युवाओं ने उठाए कई बड़े मुद्दे, हर राजनीतिक दल के नेताओं को ये पढ़ना चाहिए

Tue, 28 Dec 2021 01:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' उन्नाव के युवाओं के बीच पहुंचा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने शिरकत की। सभी ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Unnao Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के युवाओं ने प्रखरता से चुनावी मुद्दों पर बात की। कई सामाजिक, क्षेत्रीय और देश की समस्याओं को उठाया। तमाम कमियों के बावजूद ज्यादातर युवाओं ने मोदी-योगी को ही पहली पसंद बताया। कहा कि मोदी-योगी का नेतृत्व देश और प्रदेश के लिए काफी अच्छा है। काफी विकास कार्य भी हुए हैं। देश की सेना का मान और सम्मान बढ़ा है। पढ़िए युवाओं ने क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन


व्यक्तिगत समस्याएं, फिर भी मोदी-योगी पसंद
सावन राजपूत ने सड़कों का मुद्दा उठाया। कहा कि उनके गांव से निकलने वाली सड़क बहुत खराब है। सावत ने ये भी कहा कि शिक्षा के मामले में सुधार हुआ है। हालांकि, रोजगार का बड़ा मुद्दा है। युवा दर-दर भटक रहा है। यहां के मैदान पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हर्ष वाजपेयी ने कहा कि पांच सालों में छात्रों को कोई लाभ नहीं मिला। मां-बाप बहुत मुश्किल से पढ़ाते हैं। परीक्षा के समय पेपर लीक हो जाता है और बच्चों के सपने टूट जाते हैं। सुसिता वाजपेयी ने आरक्षण का मुद्दा उठाया। कहा कि हर बच्चा मेहनत करता है। आरक्षण या तो सभी के लिए रखा जाए या फिर किसी के लिए नहीं रखा जाए। सामान्य का वर्ग का बच्चा 94 अंक पाकर भी सिलेक्ट नहीं हो पाता है और आरक्षित वर्ग के बच्चे 24 अंक लाकर भी सिलेक्ट हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो एक स्वर में सभी बच्चों ने इसका विरोध किया। कहा कि आरक्षण नहीं होना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने ये भी कहा कि अभी मोदी-योगी से अच्छा कोई नहीं है। इनका कोई विकल्प नहीं है।  

अविनाश ने कहा कि कभी-कभी हमें स्वयं का स्वार्थ भूलकर देश के लिए सोचना चाहिए। मोदी के आने के बाद से सेना का सम्मान बढ़ा है। दुनिया में भारत की धमक बढ़ी है। एक छात्रा ने कहा कि अगर सरकार में शामिल सभी लोग मिलकर काम करें तो बहुत अच्छा विकास होगा। 

महिला सुरक्षा के मामले में सरकार पास

UP Assembly Election 2022 Unnao Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
शिवानी तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में सरकार ने काफी काम किया है। पहले के मुकाबले अब काफी बेहतर व्यवस्था हो गई है। पहले छेड़खानी होती थी, अब ये नहीं होती। पहले लड़कियां बाहर निकलने में डरती थीं, आज बेटियां पढ़ रहीं हैं, बढ़ रहीं हैं। प्रधानमंत्री ने हम लोगों को काफी प्रोत्साहित किया है। 

काजल रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का केवल नारा दिया है। भाजपा सरकार काम कर रही है। सार्जेंट आरती ने कहा कि पहले घरवाले हम लोगों के बाहर निकलने पर डरते थे। लड़कियों को बाहर नहीं निकलने देते थे। अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। 

आर्मी भर्ती का मुद्दा उठा

UP Assembly Election 2022 Unnao Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
दुर्गेश ने आर्मी भर्ती का मुद्दा उठाया। कहा कि सभी युवा चाहते हैं कि आर्मी की भर्ती होनी चाहिए। प्रधानमंत्री भर्ती निकालें। शिवम गौतम ने कहा कि आर्मी में 21 साल की उम्र तक युवाओं की भर्ती होती है। हम लोग किसान हैं। या तो आर्मी में जाएंगे या फिर किसानी करेंगे। अगर भर्ती नहीं होगी तो हम लोगों की उम्र निकल जाएगी। सरकार भर्ती में आयु सीमा को बढ़ाए। 

एक छात्र ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। इससे युवा वर्ग खेती करने से बचना चाहता है। अभिषेक यादव ने कहा कि हम लोग किसान के बेटे हैं। बिजनेस के लिए बहुत ज्यादा पैसा नहीं है। हमें फौज में जाने की जिद है। अभिषेक ने घूसखोरी का मुद्दा उठाया। विकास ने कहा कि योगी से बेहतर अखिलेश यादव अच्छे हैं। राहुल राजपूत ने कहा कि सरकार पर कैसे भरोसा करें। फौज छोड़ बाकी सब चोर हैं। 

अमन सिंह ने सरकारी अस्पतालों का मुद्दा उठाया। कहा कि हालात बहुत खराब हैं। ये बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। अंजली पाल ने कहा कि हम लोगों रक्तदान अभियान चलाया था। देश के लिए ये रक्त था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed