{"_id":"61fd60400465d5774a521d3f","slug":"unnao-truck-overturns-on-dial-112-vehicle-in-safipur-kotwali-area-four-policemen-feared-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 वाहन पर ट्रक पलटा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 वाहन पर ट्रक पलटा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल
Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
सार
यह घटना उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में डायल 112 की गाड़ी पर पलट गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना आ रही है जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह घटना उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी पर पड़े टैंकर को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन