फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Restoration exercise of Sai river started, Irrigation Department started mapping the coast

उन्नाव: सई नदी के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू, सिंचाई विभाग तट की मैपिंग शुरू कराई

Wed, 22 Dec 2021 02:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Restoration exercise of Sai river started, Irrigation Department started mapping the coast
उन्नाव में सई नदी - फोटो : amar ujala
उन्नाव में रामायण कालीन सई नदी के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। मनरेगा से होने वाले सुंदरीकरण कार्य से पहले सिंचाई विभाग की मदद से नदी के तट की मैपिंग कराई जा रही है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए नमामि गंगे योजना शुरू की थी। पहले चरण में गंगा को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में सई नदी को लिया गया था। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी मनरेगा उपायुक्त को सौंपी है। उपायुक्त  राजेश कुमार झा ने बताया कि मनरेगा से नदी का वास्तविक स्वरूप लौटाने की कार्ययोजना पर काम शुरू किया गया है। मैपिंग के जरिये नदी के वास्तविक क्षेत्रफल की जानकारी हो सकेगी। अतिक्रमण हटाकर नदी के बंधे चौड़े किए जाएंगे। किनारों पर पौधे रोपित किए जाएंगे जो नदी की सुंदरता बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


सैकड़ों गांवों के लिए जीवनदायिनी थी नदी
हरदोई जिले से निकली सई नदी उन्नाव के कस्बा औरास व मोहान के बगल से होते हुए लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिलों को पार कर जौनपुर जिले में गोमती नदी में मिली है। कभी यह नदी सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए जीवनदायिनी थी। सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई होती थी। सफाई व संरक्षण के अभाव में नदी का दायरा सिमटता जा रहा। नदी नाले के रूप में तब्दील होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed