फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बांगरमऊ में मृतक के परिजनों ने एंबुलेंस के न आने और टेंपो से जिला अस्पताल तक लाने में हुई देरी के कारण मौत का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी रामजी (25) गांव के रिश्तेदार करन के साथ बुधवार देर शाम बाइक से अजगैन के नवाबगंज कस्बा में रहने वाले बहनोई के घर जा रहे थे। नवाबगंज स्थित कंपनी के सामने पीछे से डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामजी व करन घायल हो गए। परिजनों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामजी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि करन का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई। ग्राम जमादारपुरवा निवासी बबलू (23) बुधवार देर शाम साथी जावेद (26) के साथ बाइक से बांगरमऊ कस्बे से घरेलू सामान खरीदकर घर जा रहा था। बिल्हौर मार्ग पर मदारनगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल लाया गया, जहां बबलू की मौत हो गई। बबलू के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। टेंपो से लाने में हुई देरी से बबलू की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक व डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed