फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

रजबहा ओवरफ्लो, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 07 Mar 2022 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास। शारदा नहर से कस्बे तक आया औरास रजबहा किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। औरास पुलिया चौराहे पर रजबहा ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

औरास के सीमऊ गांव के पास से निकली शारदा नहर कैनाल दो से औरास रहबहा निकला है। इस रजबहे से खड़वल, पंचमखेड़ा, लोधई, सरौंद और कस्बा औरास आदि गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। कुछ समय पहले औरास नगर प्रशासन ने औरास पुलिया चौराहे का सुंदरीकरण कराया था। इस दौरान संडीला चकलवंशी मार्ग पर बनी रजबहे की पुलिया तोड़कर नई पुलिया बनवाई थी। पुलिया चौराहे निवासी पवन कुमार ने बताया कि करीब पांच दिन से पुलिया के अंदर पुआल चले जाने से रजबहा जाम है। आगे पानी न निकलने से इसके ओवरफ्लो होने के कारण कस्बे के गुड्डू, करन, बाबूलाल कनौजिया, रामजीवन गौतम, केशन कुमार सहित 50 से अधिक किसानों की गेहूं और सरसों की सैकड़ों बीघे फसल में पानी भर गया है। साथ ही कई बीघे के आम के बाग भी पानी से भर गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि पानी अधिक दिनों तक भरा रहेगा तो सड़न हो जाएगी। वहीं आम के बागों में ज्यादा दिनों तक पानी भरा रहने से पैदावार पर असर पड़ेगा। सभासद ध्यान प्रकाश चौरसिया ने औरास ईओ मनोज कुमार से रजबहा साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, यदि गेहूं की फसल सड़ जाएगी तो पांच लाख का नुकसान होगा। जल्द पानी सूखने के बाद भी फसल कमजोर होने से उत्पादन पर असर पड़ेगा।
पूर्व में रजबहे की पुलिया को दोनों तरफ से साफ कराया गया था। अब शारदा नहर से पानी बंद कराकर पाइपों में फंसे पुआल और कूड़े की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed