{"_id":"613610b28ebc3eb6242a6221","slug":"unnao-news-unnao-news-knp650429160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य कलाकार लक्ष्य को यूपी बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य कलाकार लक्ष्य को यूपी बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड
विज्ञापन
टीवी कलाकार सुमेध मुद्गलकर से यूपी बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड लेते हास्य कलाकार लक्ष्य निगम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोती नगर निवासी हास्य कलाकार लक्ष्य निगम को यूपी बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्तिपत्र दिया गया।
एमवाई प्रोडक्शन के तत्वावधान में नई दिल्ली के आईएफबीसी स्टूडियो में अचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें जनपद के हास्य कलाकार लक्ष्य निगम को यूपी बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीरियल राधा कृष्ण में कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुमेध मुद्गलकर ने लक्ष्य को प्रतीक चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्य ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
लक्ष्य के पिता अनुज कुमार निगम एडवोकेट हैं। मां मंजू निगम शिक्षिका व दो बड़ी बहनें रतिका व वर्तिका हैं। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय हास्य अभिनेता राजीव निगम व समाजसेवी मनीष सेंगर को दिया। लक्ष्य ने बताया कि आयोजक मो. यमन, शिखा गुप्ता व अमीषा गुप्ता ने अलग-अलग विधाओं से जुड़े लोगों को चयनित किया था। कॉमेडी के क्षेत्र में उन्हें अवार्ड दिया गया है।